फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 30 May 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन देने जाते सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बढ़ते अपराध और बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंप कर अपराध पर अंकुश लगाने मांग की। उन्होंने कहा शीघ्र अपराध पर रोक नहीं लगा सपाई आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


 सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार बनते ही प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा हो गया। भाजपा,  आरएसएस, बजरंग दल, विहिप, हिंदू युवा वाहिनी और गैर रक्षक लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं। इससे प्रदेश का माहौल बिगड़ रहा है।

दलित और अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न हो रहा है। सहारनपुर में सड़क दुधली कांड, शब्बीरपुर और जेवर जैसी घटनाओं पर प्रदेश को हिलाकर रख दिया।  कार्यकर्ताओं ने अपराध पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर, भूरु सभासद, सुरेंद्र सिंह, डॉ. शकील अहमद, राजीव प्रधान, तेजपाल सिंह, महेंद्र सिंह यादव, जाकिर, महेश चंद शर्मा, धर्मवीर, हरेंद्र तोमर, गजेंद्र बली, रणधीर, कृष्णपाल सिंह, बिजेंद्र आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें