फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने गेहूं की फसल में लगाई आग

Fri, 26 Apr 2024 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
रटौल। पूरनपुर नवादा गांव में असामाजिक तत्वों ने किसान की गेहूं की फसल में आग लगा दी। जिससे चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान ने नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

पूरनपुर नवादा गांव में रहने वाले किसान ललित ने बताया कि अपने खेत में गेहूं की फसल उगा रखी है। उसने गेहूं की फसल कटवाकर खेत में ढेर लगा दिया था। आरोप लगाया कि बुधवार रात असामाजिक तत्वों ने उसकी गेहूं की फसल में आग लगा दी। जिसका पता चलने पर उसने ग्रामीणों के साथ खेत में पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी चार बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस मामले में चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें