फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में दूसरे दिन भी एंटीजन किट खत्म, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीएचसी में दूसरे दिन भी एंटीजन किट खत्म होने पर कोरोना की जांच कराने पहुंचे मरीजों ने हंगामा किया। इस दौरान मरीजों और स्वास्थ्य कर्मियों में नोकझोंक हुुई। मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया और कार्रवाई की मांग की। वहीं मरीजों के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा पिछले तीन-चार दिनों से सीएचसी में कोरोना टेस्ट कराने के लिए आ रहे है, लेकिन हर बात एंटीजन किट खत्म होने का जवाब मिलता है, जबकि उन्हें जांच न होने पर कोरोना का डर सता रहा है। इस दौरान मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच नोकझोंक हुुई। जांच कराने आए सिद्धार्थ, नीटू, दीपक, अक्षय ने सीएचसी में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी पर अभद्रता करने का आरोप भी लगाया। वहीं मरीजों के साथ अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्वास्थ्य कर्मी कह रहा है, नहीं करता जांच, जो करना है कर लो, इस दौरान जब मरीज ने उनका नाम पूछना चाहा तो स्वास्थ्य कर्मी ने कहा, नहीं बता नाम, जो कार्रवाई करानी है, करा लो। उधर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने कहा एंटीजन किट खत्म होने से परेशानी बढ़ी है। यदि किसी स्वास्थ्य कर्मी ने मरीज के साथ अभद्रता की है, तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसमें राज कुमार, अनिल, बिट्टू, रवि, सन्नी, आशीष आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें