फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में अंशिका व सूरज ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। ग्वालीखेडा के चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन फर्राटा दौड़ में अंशिका व सूरज ने बाजी मारी। खो-खो में ग्रीन हाउस की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरे दिन की स्पर्धाओं का शुभारंभ संस्था प्रबंधक ब्रजपाल सिंह शास्त्री ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर बालिका खोखो स्पर्धा का फाइनल मुकाबला ग्रीन व ब्लू हाउस के बीच हुआ। इसमें ग्रीन हाउस की टीम विजेता रही। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग स्पर्धा में ब्लैक हाउस की टीम ग्रीन हाउस को 38-29 से हराकर विजेता बनी। बालिका वर्ग स्पर्धा में रेड हाउस की टीम ने ब्लैक हाउस को 23-17 से हराया। बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में अंशिका प्रथम व इशरत द्वितीय रही। इसी स्पर्धा के जूनियर बालक वर्ग में आशीष प्रथम व शिवांश द्वितीय रहे। सीनियर बालक वर्ग में सूरज प्रथम व रवि द्वितीय रहे। देशपाल पंवार, योगेश पंवार, वीरेंद्र पंवार रेफरी रहे। इस दौरान निदेशक रवि पंवार, कालूराम धामा, प्रधानाचार्य मुकेश कुमार वर्मा, डॉ. शबाना, प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता, ममतेश मोघा, किरणपाल भड़ाना, नसीम खान, कविता राणा, नीतू पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें