फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सात समितियों के चुनाव की घोषणा, किसान तैयारी में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। उप्र राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयोग ने समितियों के रिक्त पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। 28 जुलाई से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विभाग ने जिले में नव सृजित सात किसान सेवा सहकारी समितियों का चुनाव करवाने के कवायद शुरू कर दी। बागपत में 16 हजार से ज्यादा किसान 63 डायरेक्टर चुनेंगे। इसके बाद डायरेक्टर समितियों के सभापति तथा उप सभापतियों का चुनाव करेंगे।
राज्य सहकारी समिति निर्वाचन आयुक्त राजमणि पांडेय ने सहायक आयुक्त को भेजे चुनाव कार्यक्रम में कहा कि डायरेक्टर पदों के लिए 28 जुलाई को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 29 जुलाई में आपत्तियां प्राप्त कर 30 जुलाई को निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

31 जुलाई को नामांकन, एक अगस्त को नामंकन पत्रों की जांच तथा वैध मिलने वाले नामांकन की सूची का प्रकाशन होगा। चार अगस्त को अंतिम नाम निर्देशन एवं चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। छह अगस्त को मतदान तथा मतगणना होगी।
इसके बाद सभापति तथा उपसभापति पदों के लिए अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से लेकर मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने का पूरा कार्य एक ही दिन में सात अगस्त को संपन्न होगा। सहकारिता विभाग की सहायक आयुक्त इंदू सिंह ने बताया कि बागपत में दाहा, निरपुड़ा, आजमपुर मुलसम, बिनौली, बामनौली, बिजवाड़ा तथा मवीकलां स्थित नव सृजित किसान सेवा सहकारी समितियों में चुनाव कराने की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

समितियों से अब मतदाता सूचियां मांगी गई हैं। इन नव सृजित समितियों से 16 हजार किसान जुड़े हैं जो चुनाव में हिस्सा ले सकेंगे। वहीं, चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही किसानों में चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें