बागपत। ब्राजील के रियो डि जेनेरियो में 15 सौ मीटर हीट्स से बाहर हुए भारतीय एथलीट अंकुर धामा के गाइड विपिन को धक्का दिया था। वीडियो से सच खुला तो पैरा ओलंपिक कमेटी ने तीन घंटे बाद इस पर आपत्ति दाखिल की, लेकिन सोमवार की रात में सुनवाई के बाद इसे खारिज कर दिया। आयोजक कमेटी ने कहा आपत्ति केवल 30 मिनट बाद ही दर्ज कराई जानी चाहिए थी।
खेकड़ा का दिलेर एथलीट अंकुर धामा बदकिस्मती से रियो पेरा ओलंपिक से बाहर हो गया। असलियत में रविवार की रात में हीट्स के दौरान उसका गाइड विपिन को तुर्की के एथलीट ने धक्का दिया था, जिस कारण वह गिर गया और अंकुर दौड़ में पिछड़ गया। इसका खुलासा रविवार की रात में दौड़ के करीब तीन घंटे बाद वीडियो देखने के बाद हुआ। इंडियन पैरा ओलंपिक कमेटी की ओर से आयोजन कमेटी के सामने आपत्ति दाखिल की।
विपिन कुमार का कहना था कि जब वह दौड़ रहे थे तो उन्हें धक्का दिया, इस कारण वह लड़खड़ाकर गिर गया और अंकुर धामा पिछड़ गया। सोमवार की रात में करीब नौ बजे ब्राजील में इस मामले की सुनवाई हुई। अंकुर धामा के भाई गौरव धामा ने बताया ओलंपिक की आयोजन समिति ने आपत्ति को खारिज कर दिया है। कारण देरी से अपील दाखिल करना बताया। नियम है कि इस तरह के मामले में आधे घंटे बाद आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। वहीं गौरव धामा, एथलीट अंकुर धामा का भाई ने बताया कि अंकुर ने कोई कमी बाकी नहीं रखी। यह हमारे लिए एक दुर्घटना की तरह ही है।