फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में अंकित व जूनियर वर्ग में आयुषी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में अंकित व जूनियर वर्ग में आयुषी प्रथम
विज्ञापन

टिकैत के जन्मदिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में मंगलवार को किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जन्मदिवस पर मानव स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में भाकियू युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसका उद्घाटन प्रबंधक प्रवीण कुमार व समाजसेवी चौधरी पवन ठेकेदार ने संयुक्त रूप से किया। दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में अंकित प्रथम, आयुष द्वितीय व अभिषेक ने तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, जूनियर वर्ग में आयुषी ने प्रथम तथा शिवांक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के उपरांत विजेताओं को मेडल व पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में चौधरी हिम्मत सिंह,करण सिंह उर्फ पिंकी, आलोक, सचिन राजपूत, भाजपा वरिष्ठ प्रवक्ता रामनिवास मानव, संजय मानव, अंकित उर्फ चीनू का सहयोग रहा। उसके बाद में भाकियू कार्यालय पर यज्ञ का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथरस की घटना की निंदा की
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं की बैठक युवा जिला अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के आवास पर हुई। बैठक में हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व जयंत चौधरी पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की गई। राजपाल, सत्यपाल जगदीश, इंद्रपाल,विजय मान, राकेश, आलोक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उधर, राष्ट्रीय लोक दल की बैठक में मुजफ्फरनगर में काफी संख्या में रालोद कार्यकर्ताओं के पहुंचने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष सुनील चौधरी के अलावा अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें