बागपत जनपद में बड़ौत के ट्योढ़ी गांव के अंकेश ने शुक्रवार को दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। तीन दिन पूर्व अंकेश को खेत में नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। अंकेश का शव गांव में पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
ट्योढ़ी गांव का रहने वाला 27 वर्षीय अंकेश पुत्र हरीश को बुधवार सुबह खेत में ज्वार काटते समय बदमाशों ने गोली मारी दी थी। एक गोली उसके सिर में और दूसरी उसके सीने में लगी थी। परिजनों से उसे नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेरठ व बाद में दिल्ली रेफर कर दिया था। शुक्रवार को उपचार के दौरान अंकेश ने दम तोड़ दिया।
अंकेश के शव का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा। अंतिम संस्कार के दौरान परिजनों व ग्रामीणों ने अंकेश के हत्यारोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।