फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के अवशेष सड़क पर फेंके, हिंदू संगठन में रोष

विज्ञापन
हिन्दू संगठन के विरोध जताने पर वीर स्मारक इंटर कॉलेज के पास सफाई कराते सीओ कोतवाल व सफाई कर्मी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। बकरीद पर कुर्बानी के बाद पशुओं के अवशेष एक कॉलेज की दीवार के पास फेंकने को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत परिषद सदस्य मनु तिवारी, भाजपा नेता नितिन चौधरी, अंकुश हिलवाड़ी ने इस संबंध में डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज जौदान सहित सीओ बड़ौत युवराज सिंह को फोन कर जानकारी दी कि एक वर्ग के लोगों ने पशुओं के अवशेष बड़का रोड स्थित वीर स्मारक इंटर कॉलेज की दीवार के पास फेंक दिए। आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी न तो प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई कार्रवाई की। उन्होंने खुले मेें मवेशियों के अवशेष डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला जब एसपी नीरज जादौन के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने मौके पर सीओ युवराज सिंह, इंस्पेक्टर को मौके पर भेजे। सफाई निरीक्षक सुशील कुमार ने भी कर्मचारियों के साथ साफ-सफाई कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें