शेरपुर लुहारा में मिले पशुओं के अवशेष, जांच
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के शेरपुर लुहारा के जंगल से पशुओं के अवशेष मिले हैं। अभी यह तय नहीं हो पाया है कि यह गोवंश के अवशेष है या किसी दूसरे पशुओं के। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
शेरपुर लुहारा के शैलेंद्र पुत्र रामपाल ने पुलिस को सूचना दी कि उनके खेत के पास पशु के अवशेष पड़े हैं। गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस पहुंची ने अवशेषों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लोगों को समझाया कि ये अवशेष गोवंश के है या नही इसकी जानकारी रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर छपरौली दिनेश कुमार चिकारा ने बताया पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल कुमार को बुलाकर पशु अवशेष को मथुरा जांच के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।