फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण के कुछ देर बाद पशु की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। क्षेत्र के रमाला गांव में पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को टीकाकरण करने के कुछ देर बाद एक पशु की अचानक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीण ने पशु चिकित्सक पर पशु को गलत टीका लगाकर मारने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया तो ग्रामीणों ने टीम को घेर लिया। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर चिकित्सकों की टीम को बंधन मुक्त कराया और थाने में दोनों पक्षों को ले आई। पुलिस ने थाने में दोनों पक्षों का समझौता कराया।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं को खुरपका और मुंहपका का टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को रमाला गांव में टीम ने ईश्वर के पशु को टीका लगाया। इसके पांच मिनट बाद संबंधित पशु की अचानक मौत हो गई। किसान ने पशुपालन विभाग की टीम पर पशु को मारने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। टीकाकरण टीम में शामिल पशुधन प्रसार अधिकारी राज कुमार और डॉ. प्रमोद कुमार ने किसान को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने टीकाकरण टीम को घेर लिया। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस टीकाकरण टीम को ग्रामीणों से बंधन मुक्त कराकर थाने ले गई। किसान अन्य ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे, वहां पुलिस ने दोनों पक्षों का समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें