फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु व्यापारी को गोली मारी

Sun, 15 May 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मसूरी गांव के पास दिल्ली से लौट रहे पशु व्यापारी हाजी अब्दुल जब्बार को बदमाशों ने शुक्रवार की  रात में लूट का विरोध करने पर गोली मार दी। वे गंभीर घायल हो गए। इसके बाद बदमाश उनसे करीब साढ़े 23 हजार रुपये नगद और कार लूटकर ले गए। इससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस के पीछा करने पर बदमाश मेरठ रोड पर पिलाना भट्ठे के पास लूटी कार छोड़कर भाग गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। लोगों ने पुलिस से केस का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की।  
विज्ञापन


बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी हाजी अब्दुल जब्बार पशु व्यापारी है। व्यापारी शुक्रवार की रात में करीब 12 बजे दिल्ली से अल्टो कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे स्थित मसूरी गांव के पास पहुंचे, तभी कार में सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर उनकी कार को रुकवा लिया। चार बदमाशों ने उनसे लूटपाट शुरू कर दी। व्यापारी अब्दुल जब्बार ने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने गाली-गलौच कर उन्हें गोली मार दी। चेहरे पर गोली लगने से वे गंभीर घायल हो गए।

इसके बाद बदमाश उनसे करीब साढ़े 23 हजार रुपये नगद और अल्टो कार लूटकर ले गए। वहां से गुजर रहे वाहन सवारों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल व्यापारी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया। वहां उनकी हालत गंभीर बताई है। 
विज्ञापन


उधर, वारदात का पता चलते ही पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। बदमाश खुद को  घिरा देख बागपत-मेरठ मार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास लूटी गई  कार छोड़कर भाग गए। सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक बदमाश को भी पकड़ लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पुलिस अफसर इससे इंकार कर रहे हैं।

एसपी रवि शंकर छवि ने कहा पशु व्यापारी हाजी अब्दुल जब्बार को गोली मारी गई है। गोली किसने और क्यो मारी, इसके  लिए घायल के बयान दर्ज कराने के लिए मेरठ अस्पताल में पुलिस टीम को भेजा है। घायल की कार बरामद हो गई है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें