दोघट। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते परिजनों ने युवक को डांटा तो उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का क्षेत्र की ही एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी सूचना युवक के परिजनों को लगी तो उन्होंने युवक को डांट दिया। इससे नाराज होकर युवक ने घर के अंदर एक कमरे में पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घंटों बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने कमरे की छत उखाड़कर शव को पंखे से उतारा। पुलिस को सूचना दिए ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है।
-----------
हत्यारोपी को गिरफ्तार किया
छपरौली। थाना पुलिस ने जागौस गांव के विकास शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक वांछित अभियुक्त बिल्लू उर्फ ओमवीर पुत्र नरेशपाल ग्राम आदर्श नंगला का रहने वाला है। इससे पहले पुलिस इसी हत्याकांड में तीन अभियुक्तों को जेल भेज चुकी है।
----------
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने क्षेत्र में दो स्थानों पर दो लोगों को देशी शराब के साथ पकड़ा है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि एसआई श्रीओम गौतम ने सरौरा निवासी राजकुमार पुत्र मेहर सिंह को एक पेटी व बामनौली चौकी इंचार्ज अरविंद चौहान ने आदमपुर निवासी अरविंद पुत्र निरंजन को 31 देशी शराब के पव्वो के साथ पकड़ा है।
जमीनी विवाद को दो पक्षों में मारपीट
चांदीनगर। मंसूरपुर निवासी शिवकुमार पुत्र मंगत सिंह, मंगल सिंह और लीलू भाई है। इनमें जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर अनबन चल रही है। शनिवार सुबह एक पक्ष से शिवकुमार व दूसरे पक्ष मंगल सिंह व लीलू के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई और उनके खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया।