फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्र, स्पष्टीकरण मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीपीओ ने किया आदर्श नंगला गांव का निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। सीडीपीओ छपरौली ने बुधवार को आदर्श नंगला गांव के पांच आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। पांचों आंगनबाड़ी केन्द्र बंद मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए केंद्र संचालिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

सीडीपीओ छपरौली जानकी देवी ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि शासनादेश के बावजूद कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र नहीं खोलती। इससे अभिभावकों और बच्चों को परेशानी हो रही है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीपीओ ने आदर्श नंगला गांव का निरीक्षण किया। यहां चल रहे पांच आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। उन्होंने केंद्र संचालिकाओं से स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीपीओ का कहना है कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें