फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंदा जौहर , अनिकेत और रचित संयुक्त बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में जौहर पब्लिक स्कूल की आनंदा जौहर, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के रचित मित्तल और कोणार्क विद्यापीठ के अनिकेत गुप्ता ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर जिले में संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए स्कूल स्टाफ ने मेधावियों को मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की जिला कोआर्डिनेटर व जौहर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रचना जौहर ने बताया कि उनकी बेटी आनंदा जौहर ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल स्टाफ ने आनंदा को मिठाई खिलाकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजय गोयल ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में रचित मित्तल ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। उसने जिले में संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कोणार्क विद्यापीठ के प्रबंधक देवेंद्र धामा ने बताया कि स्कूल के अनिकेत गुप्ता ने हाईस्कूल की परीक्षा में 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

आनंदा जौहर का रिपोर्ट कार्ड
विषय अंक
अंग्रेजी 100
हिंदी 100
गणित 99
विज्ञान 99
समाजिक विज्ञान 99
---------------
अनिकेत का रिपोर्ट कार्ड
विषय अंक
अंग्रेजी 99
हिंदी 99
गणित 100
विज्ञान 98
सामाजिक विज्ञान 99
इंफोरमेशन टेकभनोलॉजी 100
-----------------
रचित मित्तल का रिपोर्ट कार्ड
विषय अंक
अंग्रेजी 98
हिंदी 99
गणित 100
विज्ञान 98
सामाजिक विज्ञान 100
इंफोरमेशन टेकभनोलॉजी 100
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें