फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: बैंक से रुपये निकालकर लौट रही बुजुर्ग महिला को कैंटर ने कुचला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 17 Mar 2023 06:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

Baghpat News : बैंक से रुपये निकालकर लौट रही बुजुर्ग महिला को कैंटर ने कुचल दिया। हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत शहर में बैंक से रुपये निकालकर वापस लौट रही बुजुर्ग महिला को राष्ट्र वंदना चौक पर हाईवे पार करते समय कैंटर ने कुचल दिया। हादसे के बाद बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने कैंटर को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने चालक व हेल्पर को पकड़ लिया।

विज्ञापन


अहैड़ा गांव के रहने वाले मनोज ने बताया कि उसकी मां कृष्णो देवी (72) पत्नी प्रेमचंद शुक्रवार को गांव से स्टेट बैंक आफ इंडिया में रुपये निकालने के लिए आई थी। बैंक से रुपये निकालने के बाद दोपहर करीब दो बजे उसकी मां कृष्णो देवी वापस लौटने लगी। तभी जैसे ही राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची और हाईवे पार करने लगी। तभी दिल्ली की तरफ से आ रही सामान से लदी एक कैंटर ने उसकी मां कृष्णो देवी को कुचल दिया। जिसमें उसकी मां की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP: वेस्ट यूपी की इन तस्वीरों में देखें हड़ताल का असर, अफसरों ने बिजलीघरों पर लगाए ताले,परेशानी में हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस व लोगों की भीड़ ने कैंटर को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कैंटर चालक व उसके हेल्पर को हिरासत में ले लिया और मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कैंटर चालक व हेल्पर को गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: मां-बेटी की हत्या का ऐसा राज, अफसर भी हैरान, शिक्षिका के इश्क में डूबा था पति, अब पूछताछ में उगला पूरा सच

चिल्लाए लोग, दौड़े भी, लेकिन बचा नहीं पाए
हादसे के प्रत्याक्षदर्शी संजय, विकास व राहुल ने बताया कि हादसे के वक्त वे भी राष्ट्र वंदना चौक पर ही खड़े थे। तभी हाईवे पार कर रही बुजुर्ग महिला की तरफ तेजी से आ रही कैंटर को देखते ही कई लोग रुकने के लिए चिल्लाए। लेकिन बुजुर्ग महिला को आवाज नहीं सुनी, जिसे देखते ही देखते कैंटर ने कुचल दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें