-नगर में दिल्ली चौराहे पर विदेशी कंपनी का पुतला फूंका
विज्ञापन
फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने रविवार को नगर में रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जागरूक किया। बाद में दिल्ली चौराहे पर अमेरिका की एक कंपनी का पुतला भी फूंका गया।
यह रैली कोताना रोड स्थित पंचमुखी मंदिर से शुरू हुई। रैली मुख्य बाजार से होते हुए दिल्ली चौपले पर पहुंची। यहां संगठन के संयुक्त क्षेत्र प्रमुख विकास चौधरी ने सभा को संबोधित किया। चौधरी ने कहा कि सरकार को विदेशी कंपनियों को देश में कारोबार करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इससे देश का पैसा विदेश चला जाता है। उन्होंने स्वदेशी कंपनियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। चौधरी ने लोगों से विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने का आह्वान भी किया। इस मौके पर जिला संयोजक रकम सोलंकी, डॉ़ मनोज बिश्नोई, राधेश्याम, अंकित लपराना, मनोज गर्ग, विशाल जैन, सोनू जैन आदि उपस्थित रहे।