फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: इनवर्टर का करंट लगने से आर्मी के जवान की मौत

Tue, 06 May 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निरपुड़ा गांव में घर का सामान लेने आये आर्मी के जवान अमित राणा (32) की इन्वर्टर का करंट लगने से मौत हो गई। इसका पता चलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

निरपुड़ा निवासी अमित पंजाब के फिरोजाबाद में आर्मी की जाट रेजीमेंट में तैनात थे। इनका ट्रांसफर कुछ दिन पहले बरेली हो गया था। बताया कि बरेली ट्रांसफर होने के बाद जवान अमित ने बरेली में शिफ्ट होने की तैयारी की और घर का सामान लेने के लिए निरपुड़ा आ गए। बताया कि घर का सामान को उठाते समय अमित राणा इनवर्टर के करंट की चपेट आ गए। करंट लगने से अमित राणा झुलस गए। परिवार वाले अमित को लेकर बड़ौत के निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने अमित राणा को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें