-दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सात फरवरी को होगा सम्मेलन
फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। आजाद नगर में समर्थ स्पेशल स्कूल में बुधवार को विश्व हिंदू महासंघ की बैठक हुई, जहां सात फरवरी को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले हिंदू सम्मेलन में अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
बैठक के दौरान डॉ़ दीपक गौतम ने बताया कि संगठन के प्रदेश प्रभारी बिल्लू प्रधान ने जन जागरण के माध्यम से हिंदू सम्मेलन को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिले के पदाधिकारियों को दी है। सनातन परंपराओं को समझाने के उद्देश्य से यह सनातन हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आचार्य, महामंडलेश्वर, संत, महंत आदि भाग लेंगे। वहां लोगों से अधिक संख्या में भाग लेकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर मंशाराम गर्ग, वैभव राजपूत, दिव्या उज्ज्वल, सत्येंद्र, राजेश, राजेंद्र प्रजापति, दीपक जैन आदि मौजूद रहे।