फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर की हत्या में फरार एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। छह माह पूर्व बुढ़पुर के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र की हत्या में फरार चल रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस ने दबोचा। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन

23 फरवरी को बुढ़पुर गांव के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र पुत्र वेदपाल की गांव के गली में ईंटों से पीट पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक के पिता वेदपाल ने दो लोगों को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने नामजद एक आरोपी प्रमेंद्र पुत्र श्योराज को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया था। परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने केस की जांच के लिए अदालत में अर्जी दी थी। इसके बाद मुकदमा क्राइम ब्रांच के पास चला गया था। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर चमन शर्मा ने बताया कि जांच में चार लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं। इनमें से एक आरोपी सागर पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें