फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामारी के बीच पिछले पंचायत चुनाव से ज्यादा हुआ मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। वैश्विक महामारी कोरोना के बीच भी जिले के मतदाताओं को जोश पंचायत चुनाव के मतदान को लेकर कम नहीं हुआ। पंचायत चुनाव में अधिकांश लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार के पंचायत चुनाव में वर्ष 2015 के चुनाव की अपेक्षा अधिक वोट पड़े। हालांकि मतदान प्रतिशत मामूली रूप से 0.22 फीसदी ही बढ़ा, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिले के मतदाताओं ने जो उत्साह दिखाया वह सराहनीय है।
विज्ञापन

जिले में वर्ष 2015 में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चार चरण में मतदान हुआ था। प्रथम चरण में जिले के दो ब्लॉक में मतदान हुआ। यहां मतदान का प्रतिशत 76.33 फीसदी रहा। दूसरे चरण में एक ब्लॉक में मतदान हुआ। इसमें मतदाताओं ने ज्यादा उत्साह नहीं दिखाया। मतदान का प्रतिशत गिरकर 71.2 पर पहुंच गया। तीसरे चरण में दो ब्लॉक क्षेत्र में हुआ मतदान फिर बढ़ा और कुल 76.2 फीसदी मतदान हुआ। चौथे चरण में एक ब्लॉक में हुई वोटिंग में मतदाताओं की संख्या फिर से कम रही और 73.6 फीसदी मतदान हुआ। चारों चरणों का कुल मतदान प्रतिशत 74.62 फीसदी मतदान हुआ। जबकि सोमवार को एक ही चरण में जिले के सभी ब्लॉक में 74.84 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। मतदान में वृद्धि महज 0.22 फीसदी ही हुई। फिर भी कोरोना महामारी के बीच मास्क से चेहरा ढके मतदाताओं का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में ब्लाक वार मतदान का प्रतिशत
पहला चरण- 76.33 फीसदी
दूसरा चरण- 71.3 फीसदी
तीसरा चरण- 76.2 फीसदी
चौथा चरण- 73.6 फीसदी
कुल - 74.62 फीसदी
जिले में वर्ष 2021 के मतदान का ब्लॉक वार प्रतिशत
बागपत 78.10 फीसदी
खेकड़ा 77.65 फीसदी
पिलाना 76.46 फीसदी
छपरौली 71.74 फीसदी
बड़ौत 71.19 फीसदी
बिनौली 73.28 फीसदी
कुल 74.84 फीसदी
-------------
नोट :- सभी आंकड़े राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें