फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को रास्ते में छोड़ भागा एंबुलेंस चालक

Sun, 20 Aug 2017 02:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
बड़ौत सीएचसी में हंगामे के बाद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जलालपुर गांव से गर्भवती महिला को लाने पहुंची एंबुलेंस का चालक उसे रास्ते में ही छोड़कर भाग गया। दरअसल, एएनएम ने 102 की बजाय 108 एंबुलेंस को कॉल कर बुलाया  था। इस पर एंबुलेंस चालक क्रोधित हो गया। बाद में सीएचसी पहुंचकर महिलाओं ने हंगामा किया। 
विज्ञापन


जलालपुर गांव की शहनाज पत्नी सलीम गर्भवती थी। उसने वहां की एएनएम रेखा को एंबुलेंस बुलाने को कहा तो एएनएम ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया। जबकि गर्भवती महिलाओं को लाने के लिए 102 एंबुलेंस की सुविधा की गई है।

जब 108 एंबुलेंस का चालक अजय कुमार एंबुलेंस लेकर गांव पहुंचा तो गर्भवती को उसने बैठा तो लिया, लेकिन बाद में बीच रास्ते छोड़कर चला गया। बाद में एएनएम गर्भवती महिला को लेकर सीएचसी पहुंची और हंगामा किया। सीएचसी अधीक्षक मुकेश उपाध्याय ने उन्हें शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें