फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परोपकार से होता है जीवन का कल्याण: आर्जव सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
अजितनाथ सभागार में आयोजित धर्मसभा में जैन संत ने दिया धर्मलाभ
विज्ञापन

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के अजितनाथ सभागार में शनिवार को धर्म सभा में जैन संत आर्जव सागर महाराज ने कहा कि परोपकार करने से ही जीवन का कल्याण हो सकता है।
जैन संत ने कहा कि वृक्ष स्वयं धूप सहकर दूसरों को फल देते हैं, नदियां निरंतर जल प्रवाहित करती हैं और गाय दुग्ध देती हैं। इसके विपरीत, आज मनुष्य स्वार्थ और धन के कारण पारिवारिक संबंधों को कमजोर कर रहा है। भाइयों के बीच भेदभाव तथा परिवारों में बढ़ती दूरियां चिंता का विषय हैं। हमें प्रकृति से प्रेरणा लेकर सहयोग, प्रेम और परोपकार की भावना विकसित करनी चाहिए।
विज्ञापन

कहा कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में माता-पिता की भूमिका महत्वपूर्ण है। बच्चों को केवल दूसरों के भरोसे छोड़ देना उचित नहीं है, बल्कि उन्हें स्वयं अच्छे संस्कार देने चाहिए। बच्चों को जैन धर्म, धार्मिक पाठशालाओं और नैतिक शिक्षा से जोड़ना आवश्यक है। इस मौके पर मुकेश जैन, प्रदीप जैन, वरदान जैन, नवीन जैन, सुरेश जैन, सुनील जैन, राकेश जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें