फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन दो घंटे दुकान खोलने की अनुमति दें प्रशासन : व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। व्यापारियों ने कहा कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा असर उनके ऊपर पड़ रहा है। व्यापारी वर्ग भूखों मरने की कगार पर है। नगर के व्यापारियों ने कहा जिला प्रशासन को उनकी समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिदिन दो घंटे के लिए दुकानें खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारी को समस्या को गंभीरता से लेे प्रशासन
व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नंद लाल डोगरा ने कहा नगर में अधिकांश हैंडलूम के व्यापारी हैं। बाजार बंद होने से कारोबार ठप हो गया है। व्यापारी वर्ग भूखों मरने की कगार हैं। जिला प्रशासन को व्यापारी को समस्या को गंभीरता से लेना चाहिए।
बंदी में कर्मचारियों की सैलरी निकालना मुश्किल हुआ
कपड़ा व्यापारी प्रमोद ने कहा साढ़े तीन माह से कारोबार बंद हैं। दुकान पर काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी निकालना मुश्किल हो गया है। आमदनी है नहीं और घर के खर्चे नियमित हैं। पहले लॉकडाउन और अब कोरोना के मरीज मिलने के कारण बाजार बंद है। इससे काफी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन का सबसे बुरा असर व्यापारियों पर पड़ा
किराना व्यापारी मुन्ना लाल गोयल ने कहा कोरोना के चलते व्यापार बंद हैं और घर के खर्च बराबर चल रहे है। लॉकडाउन का सबसे बुरा असर व्यापारियों पर पड़ा है। जिला प्रशासन को प्रतिदिन कम से कम दो घंटे बाजार खोलने की अनुमति देनी चाहिए।
बाजार खोलने पर शासन के निर्देश का पालन होगा
श्रीचंद गुप्ता ने कहा व्यापार बंद होने के कारण वह बैंक की ईएमआई और बिजली के बिल जमा नहीं कर पा रहे है। प्रशासन व्यापारी की समस्या का समाधान करे। उन्होंने कहा बाजार खोलने पर शासन के निर्देश का पालन सख्ती से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें