फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: वाल्मीकि मंदिर की जमीन वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। टांडा गांव के लोगों ने वाल्मीकि मंदिर की जमीन वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज करने का आरोप लगाया। साथ ही एक माह में समस्या का समाधान नहीं होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टांडा गांव निवासी सुनील वाल्मीकि, सुरेश, मिंटू, धर्मेंद्र आदि ने बताया कि उनकी पुश्तैनी जमीन है, जो ग्राम सभा ने उनके पूर्वजों को वाल्मीकि कब्रिस्तान के रूप में दी थी। इस जमीन पर वाल्मीकि मंदिर का भी निर्माण कराया गया था। आरोप लगाया कि कुछ लोग उस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और राजस्व अभिलेखों में जमीन वक्फ संपत्ति के रूप में दर्ज करा दी गई है। इस मामले में प्रधान नवाजिश ने बताया कि जब खसरा आवंटन हुए, तभी से जमीन वक्फ संपत्ति के नाम दर्ज है और मंदिर भी बना हुआ है। इस मामले में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कैलाश चंद तिवारी का कहना है कि यह मामला जानकारी में नहीं है। वहां जाकर दिखवाया जाएगा और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें