फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीपीआरओ से की जांच कर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बालैनी। गांव रोशनगढ़ के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में बनाए गए शौचालयों में अनियमितता बरतने और सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। डीपीआरओ से शौचालयों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण इलियास, दीपक, मुकीम, घसीटा, इकबाल, नबाब अली, नफीस. शंकर, सोनू का कहना था कि ग्राम प्रधान ने गांव में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत 770 शौचालयों का निर्माण कराना दर्शाया है। जबकि 400 शौचालय धरातल पर बने ही नहीं हैं और ग्राम प्रधान ने भुगतान भी निकाल लिया है। इतना ही नहीं गांव में बनाए गए शौचालयों में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। ग्रामीणों ने डीपीआरओ को जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। उधर ग्राम प्रधान हाजी नाजिम का कहना है कि मानक के अनुरूप शौचालयों का निर्माण कराया गया है। आरोप निराधार हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी नितिन शर्मा का कहना है कि उनकी कुछ दिन पहले ही गांव में तैनाती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें