फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छपरौली ब्लॉक में लाइटों में घपले का आरोप, अधिकारी नहीं दे रहे रिपोर्ट

Fri, 17 Jan 2025 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। छपरौली ब्लॉक में ऑनलाइन टेंडर छोड़े बिना ही लाइट लगाने के मामले में घपले के आरोप लगाए गए हैं। इसकी शिकायत की जांच रिपोर्ट पांच दिन बाद भी नहीं देने पर डीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व लोनिवि अधिशासी अभियंता को नोटिस भेजा। उन्होंने दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, ताकि रिपोर्ट सीडीओ को सौंपी जा सके।
विज्ञापन

तिलवाड़ा निवासी अंकुर सिंह ने आरोप लगाया था कि छपरौली ब्लॉक में स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए ऑनलाइन निविदा जारी नहीं की गई थी और सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। व्यक्ति ने शिकायत कर मामले की जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उसकी शिकायत पर सीडीओ ने दो सदस्य की समिति बनाई थी। इसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरविंद कुमार त्रिपाठी व लोनिवि अधिशासी अभियंता अतुल कुमार को जांच कर पांच दिन में रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। मगर, जांच समिति ने पांच दिन गुजर जाने के बाद भी रिपोर्ट नहीं सौंपी। इसके बाद डीडीओ अखिलेश कुमार चौबे ने दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा और दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए, ताकि रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जा सके। इस तरह छपरौली ब्लॉक में सबसे ज्यादा घपले के आरोप लग रहे हैं और इससे अधिकारियों की टेंशन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें