फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करनेे पर धमकी का आरोप

Sat, 17 Oct 2026 06:02 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। शाहजहांपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को कोतवाली में शिकायत कर बताया कि वर्तमान में वह परिवार के साथ खेकड़ा क्षेत्र एक गांव में रहता है। पास में एक युवक राजकुमार भी रहता था।
विज्ञापन

राजकुमार ने उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर कई महीनों तक दुष्कर्म किया। बेटी ने घटना के बारे में बताया तो उन्होंने 24 सितंबर को कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत करके प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप है कि अब आरोपी और उसके साथी समझौता करने का दबाव बना रहे हैं और समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर आशीष पुंडीर का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें