फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लू की दस्तक को लेकर अलर्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में 13 पोल्ट्री फार्म पर रखी जा रही है नजर
विज्ञापन

जांच के लिए बरेली लैब भेजे सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी।
बागपत। बर्ड फ्लू बीमारी को लेकर पशु पालन विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग की तरफ से जिले के पॉल्ट्री फर्मों पर नजर रखी जा रही है। जिले से अब तक 30 सैंपल जांच के भेजे जा चुके है। पशु पालन विभाग ने 26 टीमों का गठन कर निगरानी शुरू कर दी है।
बीमारी को रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। जिले में पोल्ट्री फार्मों की निगरानी के लिए 26 टीमों का गठन कर निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। तीन सदस्यीय टीम में एक डॉक्टर, एक एलडीओ व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को शामिल किया गया है। जिले में तेरह पोल्ट्री फार्म के अलावा सैकड़ों मुर्गे व अंडो की दुकानें है। पशु पालन विभाग ने अब तक 30 सैंपल जांच के लिए बरेली लैब में भेजे गए हैं। इनमें से 20 सैंपल पूर्व में भेजे गए थे। सोमवार को नंगला कनवड़ा गांव के पोल्ट्री फार्म से दस और सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। इसके अलावा विभाग की और से मुर्गी व अंडो की दुकानों पर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

विदेशी पक्षियों पर रखी जा रही नजर
बागपत। बर्ड फ्लू की बीमारी को देखकर पशु पालन विभाग की टीमें भी विदेशी पक्षियों की भी निगरानी कर रहा है। जिले के सभी पशु अस्पताल पर एक-एक टीम का गठन किया है।
विज्ञापन

वर्जन
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खुशीराम ने बताया कि अभी जिले में बर्ड फ्लू बीमारी के लक्षण नहीं मिले हैं। विभाग ने 30 सैंपल जांच के लिए भेजे है, इनमें से दस सैंपल सोमवार को भेजे हैं। सभी टीमों को पोल्ट्री फार्म व विदेशी पक्षियों की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें