फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में अलर्ट, चौकसी बढ़ाई

Mon, 29 Jan 2018 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
राष्ट्र वंदना चौक पर चालक को समझाते एसपी जयप्रकाश। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत में पुलिस अफसरों ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। एसपी जय प्रकाश खुद सड़कों पर उतारे और व्यवस्था का निरीक्षण किया और पुलिस वालों को चौकसी बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनपद में शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन


कासगंज में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हुआ। इसमें एक युवक की मौत हो गई।  इसे ध्यान में रखकर अफसरों ने बागपत में भी अलर्ट घोषित कर दिया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी  मिश्रित आबादी क्षेत्रों पर विशेष नजर रखे रहे हैं।

पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। सिविल ड्रेस में भी पुलिस वाले घूम रहे हैं और खुराफातियों पर नजर रखे हैं। इसे देखकर एसपी जय प्रकाश रविवार को खुद सड़क पर आ गए। उन्होंने बागपत शहर के अलावा खेकड़ा, चांदीनगर, सिंघावली अहीर और बालैनी क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर पुलिस की चेकिंग व्यवस्था देखी।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस वालों को आवश्यक निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश का कहना है कि पुलिस हर रोज चेकिंग अभियान चलाती है। यह सामान्य व्यवस्था है। चेकिंग का निरीक्षण किया जा रहा है। जनपद में पुलिस मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें