बागपत। बागपत के बली गांव निवासी अंकित (22) की एक युवती से प्रेम संबंध में 25 जनवरी को एलानिया हत्या कर दी। उसके शव को सूरजपुर महनवा के पास रेलवे ट्रैक पर फेंककर आरोपी भाग गए। नामजद युवती के परिजनों ने वायरल वीडियो में घटना कबूल करना बताया है।
अंकित के मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिसमें कई मेसेज होना बताया गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों की जानकारी जुटाना शुरू दी और तलाश भी जारी है। आरोपियों के मोबाइल की सीडीआर निकाली गई है।
बली गांव के राजू कश्यप ने बताया कि उसका भाई अंकित दिल्ली के चावड़ी बाजार में दुकान पर नौकरी करता था। अंकित के बागपत कस्बे के अग्रवाल मंडी टटीरी की एक युवती से संबंध थे। पुलिस के मुताबिक कुछ समय ही पहले युवती के परिजनों को दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी हुई। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया था। इस मामले में गांव के लोगों ने मिलकर दोनों पक्षों के बीच समझौता कर दिया था और उसके भाई अंकित ने भी युवती से बात करना बंद कर दिया।
इसके बाद भी युवती के परिवार वाले अंकित से रंजिश रखते थे। आरोप है कि 19 जनवरी को युवती के जीजा विपिन और उसके दोस्त राज ने उनके घर आकर उसके भाई अंकित को जान से मारने की धमकी दी। इसकी जानकारी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने सुबूत नहीं होने का कारण बताते हुए कार्रवाई नहीं की।
आरोप है कि 25 जनवरी को अंकित दिल्ली ड्यूटी पर गया था और वहां से वापस लौटते समय कुछ लोगों ने तमंचा लगाकर अंकित को अहैड़ा रेलवे हाल्ट पर उतारकर जहरीला पदार्थ खिला दिया। फिर सूरजपुर महनवा के समीप रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। उसके ही मोबाइल से उनको मेसेज करके वहां से ले जाने के लिए कहा गया।
परिजनों ने अंकित को तलाशा और निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां से उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान अंकित की मौत हो गई। अंकित आठ भाइयों में सबसे छोटा था।