बड़ौत/खेकड़ा। जैन अनुयायियों ने अक्षय तृतीय धूमधाम से मनाई। इस मौके जगह-जगह गन्ने का जूस भी पिलाया गया। पार्श्व नाथ जैन मंदिर परिसर में जैन मिलन महिला चेतना ने अक्षय तृतीय पर गन्ने के रस का वितरण किया।
इस अवसर पर मिलन की अध्यक्ष पूनम जैन ने बताया अक्षय तृतीय के दिन प्रथम तीर्थकर भगवान ऋषभ देव का गन्ने के रस से राजा श्रेयांस द्वारा एक वर्ष पारणा हुआ था। इस दिन लोग दान करते हैं और गन्ने का रस बांटते हैं। इस अवसर पर मंत्री अनीता जैन, कुसुम जैन, सुषमा, उर्मिला, निधि, सुमन, ऋतु आदि उपस्थित रहे।
वहीं, एसएस जैन महिला संघ बड़ौत के तत्वावधान में अक्षय तृतीय पर गन्ने का रस बांटा गया। इसके अलावा भगवान महावीर मार्ग, गांधी चौक, लोहिया बाजार और अन्य स्थानों पर जैन अनुयायियों ने गन्ने का रस बांटा।
उधर, खेकड़ा में महिला जैन ज्योति मिलन के तत्वावधान में सोमवार को अक्षय तृतीया पर भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में इक्षु रस का वितरण किया । इस दौरान श्रद्धालुओं ने इक्षु रस का सेवन कर धर्म लाभ उठाया। जैन धर्म में अक्षय तृतीय का विशेष महत्व है। अक्षय तृतीय पर ही भगवान ऋषभ देव को राजा सोम प्रभ एवं राजा श्रेयांस ने इक्षु रस सर्व प्रथम आहार के रूप में पिलाया था।
सोमवार को नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर में अक्षय तृतीय पर जैन ज्योति मिलन की महिला पदाधिकारियों ने गन्ने के रस की प्याऊ लगाकर लोगों को गन्ने का रस पिलाया। सभी ने गन्ने के रस को प्रसाद के रूप में ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इसमें जैन ज्योति मिलन की महिला शाखा अध्यक्षा बीना जैन, मंत्री रीना जैन, नीतू जैन, मंजू जैन, वीरेंद्र जैन, सतीश जैन, अशोक जैन, राजेश जैन, पंडित सुशील आदि मौजूद रहे।