फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में अक्षा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव भगोट स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित मिनी बाल प्रतियोगिता में न्याय पंचायत फुलैरा और रटौल विद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में छात्रा अक्षा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

शनिवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षाधिकारी प्रियंका शर्मा और जिला व्यायाम शिक्षक सुनील वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से किया। 100 मीटर फर्राटा दौड़ में छात्रा अक्षा और रिया अपने वर्ग में प्रथम रही। 200 मीटर दौड़ में रिया और समीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में शरफाबाद गांव की मंशी प्रथम, भागौट की खुशबू द्वितीय स्थान पर रही। 50 मीटर दौड़ में आशिफ और रिया प्रथम रही। लंबी कूद में भागौट निवासी छात्र लक्ष्य ने बाजी मारी। इस मौके पर शिक्षक रूपेश चौधरी, विजय कुमार, राजेंद्र कुमार, शौकीन अली, अलका, विजया भारती, निधि, रेनू, रश्मि, मंजीत, संजीव, हेमंत, मनोज, रवि, शक्ति सिंह, धीरेंद्र, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें