फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: धूमधाम से निकाली अखंड भारत संकल्प रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में रविवार को नगर के मुख्य मार्गों से अखंड भारत रैली का आयोजन किया गया है। रैली रेलवे परिसर से शुरू होकर नगर के महावीर मार्ग, नेहरू मूर्ति, कोताना रोड, दिल्ली बस स्टैंड होती हुई पीएन शर्मा पार्क स्थित शहीद स्थल पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान शहर भगवा रंग में रंग गया। कार्यकर्ता रैली में बाइक पर सवार होकर भगवा झंडा लेकर भारत मां की जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह रैली का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। रैली के दौरान हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर भारत मां की जय और डीजे पर देशभक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। वहीं रैली के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सुभाष सिंह व सीओ सविरत्न गौतम भी मौजूद रहे। रैली को सफल बनानें में जिला संयोजक अंकित बड़ौली, प्रांतीय महामंत्री मधुसूदन शास्त्री प्रांतीय महामंत्री, प्रांत संयोजक प्रवेन्द्र शेखवात, युवा जिलाध्यक्ष नितिन जैन, प्रमोद शर्मा, जयकुमार कंडेरा, मुदित जैन आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

मुकेश पंवार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें