फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आकाश हाउस ने पृथ्वी हाउस को 25-22 से हराकर जीता खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
-कुमकुम मोदी स्कूल के मैदान में हुई एक दिवसीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता
विज्ञापन

फोटो संख्या 2
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। कुमकुम मोदी स्कूल के मैदान में रविवार को आयोजित एक दिवसीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब आकाश हाउस ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आकाश हाउस ने पृथ्वी हाउस को 25-22 से हराया।
विज्ञापन

आकाश हाउस के कप्तान प्रियांश को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय कुमार शर्मा और प्रबंधक राव फारूक ने किया। कोच रवींद्र मान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में आकाश हाउस ने पृथ्वी हाउस को 25-21 से हराया था। दूसरे मुकाबले में पृथ्वी हाउस ने अग्नि हाउस को 25-18 से मात दी। इसके बाद फाइनल में आकाश हाउस ने पृथ्वी हाउस को 25-22 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता को सफल बनाने में रुद्रांश भारद्वाज, अंश तोमर, वंश कुमार, वैभव, अक्षत, देवांश और अर्पित सरोहा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें