फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना के वारंट अधिकारी का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

विज्ञापन
वायु सेना के अधिकारी के शव को अंतिम विदाई देते वायु सेना के जवान - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा(बागपत)। जम्मू में आत्महत्या करने वाले वायुसेना के वारंट अधिकारी के पार्थिव शरीर का उनके पैतृक गांव बसी गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव बसी निवासी इंद्रपाल सिंह वायुसेना में वारंट अधिकारी था। फिलहाल में उसकी तैनाती जम्मू के वायुसेना केंद्र कालूचाक में थी। बताया जाता है कि 21 अगस्त की शाम उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना का पता लगने के बाद गांव बसी निवासी उनके परिजनों में कोहराम मचा गया। वायुसेना के जवान रविवार की सुबह उसके पार्थिवर शरीर को लेकर गांव में पहुंचे। शव गांव में पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सुबह करीब 9 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई। अंतिम यात्रा में हजारों ग्रामीण शामिल हुए। गांव स्थित मोक्ष धाम में वायु सैनिकों ने हवाई फायर कर अंतिम सलामी दी। इसके बाद शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत से परिजनों और ग्रामीणों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें