फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में कृषि अधिकारियों ने सुनी किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के आवास पर बुधवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का कैंप लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी गई। कैंप में पात्र किसानों की समस्या सुनकर उनका समाधान किया गया।
विज्ञापन

कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार को छपरौली विधायक सहेंद्र सिह रमाला के आवास पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें जो किसान पात्र योजना से वंचित है, उनकी समस्याओं का समाधान किया गया। बताया कि कुछ अपात्र किसान भी योजना का लाभ ले रहे हैं। ऐसे किसानों से रिकवरी की जाएगी। योजना के तहत पति-पत्नी में केवल एक को ही योजना का लाभ प्रदान किया जाता है। जिन किसानों के कागजों में त्रुटि मिली थी, उन्हें दूर किया गया। कैंप में लगभग 800 किसान समस्या के समाधान के लिए पहुंचे। इस मौके पर एसडीओ तेजपाल सिंह चौहान, योगेंद्र सिंह, राहुल कुमार, अमरजीत राणा अधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें