फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जाना तौल केंद्रों का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए किसान प्रतिनिधियों से वार्ता कर गेहूं तौल केन्द्रों की समस्याएं जानी। लॉकडाउन के कारण रजिस्ट्रेशन न हो पाना किसान की बड़ी समस्या बताया गया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को प्रदेश भर में किसान प्रतिनिधियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से वार्ता की। बागपत गन्ना समिति के चेयरमैन कृष्णपाल सिंह भी इसमें शामिल रहे। कृष्णपाल सिंह ने कृषि मंत्री को बताया कि लॉकडाऊन में सभी कार्यालय बंद है। प्राइवेट कैफे भी बंद है। ऐसे में बड़ी संख्या में किसानों के रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाए है। सौ क्विंटल से अधिक की तौल के लिए एसडीएम की अनुमति का प्रावधान एक बंदिश लगाई गई है। कृषि मंत्री ने इसका समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसान प्रतिनिधियों से किसानों की परेशानियों को स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर समाधान कराने को कहा। साथ ही किसान रजिस्ट्रेशन का समाधान एसएमआई और मंडी समिति सचिव के माध्यम से कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें