बागपत कलक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधितकरते डीएम राजकमल यादव
- फोटो : BAGHPAT
युवाओं के लिए लाभकारी होगी अग्निपथ योजना
बागपत। डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने रविवार को पूर्व सैनिकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे हैं युवाओं के लिए अग्निपथ योजना लाभकारी होगी और उनका जीवन सुरक्षित होगा। उन्होंने कहा कि किसी के बहकावे में ना आए। अग्निपथ योजना से अग्नि वीरों का भविष्य सुरक्षित और स्वर्णिम होगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं को अग्निपथ योजना के लाभ के बारे में जानकारी देकर जागरूक करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए रुचि रखने वाले 17 वर्ष की आयु का छात्र हाईस्कूल उत्तीर्ण करके सेना में जा सकता है और अपने भविष्य को स्वर्णिम और सुरक्षित बना सकता है। छात्र नौकरी के साथ-साथ आगे की पढ़ाई भी कर सकता है। चार वर्ष बाद अग्निपथ योजना में सेवा पूरी कर लौटने के बाद युवा सिविल/सरकारी क्षेत्रों में नौकरी कर सकता है। उन्होंने युवाओं से किसी के बहकावे में नहीं आने की अपील की। कहा कि तोड़फोड़ करने से देश की संपत्ति को नुकसान होता है। सरकार की अग्निपथ योजना देश के हित में है। युवाओं के आने से सेना सशक्त, मजबूत और निर्णायक होगी। इस मौके पर एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र, मेजर डॉ. संजय श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।