फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भगवान तीर्थंकर की पूजा कर वैराग्य दीक्षा और वन गमन हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेकड़ा के जैन इंटर काॅलेज में चल रहा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव
विज्ञापन

फोटो नंबर 06केएआर 1,ए,बी
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। जैन इंटर कॉलेज में आयोजित पंचकल्याण प्रतिष्ठा महामहोत्सव एवं विश्वशांति महायज्ञ में भगवान तीर्थंकर की पूजा के साथ लौकांतिक देवों ने पृथ्वी पर आगमन कर भगवान तीर्थंकर को वैराग्य दीक्षा दिलाई। इसके बाद भगवान का वन गमन हुआ।
आचार्य सुनील सागर महाराज ससंघ 55 पिच्छी के सानिध्य और आर्यिका 105 सरस्वती माता के निर्देशन मेंं आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव कार्यक्रम में बुधवार को श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम श्रीजी की नित्यम नियम पूजा, शांतिधारा, अभिषेक और देव आराधना की। इसके बाद भगवान तीर्थंकर के जन्म कल्याणक की पूजा हुई। लौकांतिक देवों ने पृथ्वी पर आगमन कर भगवान तीर्थंकर को वैराग्य दीक्षा, अंकन्यास संस्कारोपण करा भगवान की मंगल आरती की। श्रीजी का चित्र अनावरण मनीष जैन, रंजना जैन, दीप प्रज्ज्वल, संदीप जैन, मीनू जैन, पाद प्रक्षालन अहिंसा यात्रा संघ और भोजन पुण्यार्जक नरेश जैन, मंजू जैन, बलबीर सिंह रहे। इसके बाद भगवान तीर्थंकर का वन गमन हुआ। बुधवार शाम शास्त्र सभा हुई। श्रद्धालुओं ने भगवान तीर्थंकर की मंगल आरती की। श्रद्धालु श्रीजी की जय-जयकार कर झूमते रहे। मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्म सभा में आचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा कि मन पर नियंत्रण करने मात्र से मनुष्य का जीवन सुधर जाएगा। मन की पवित्रता से जीवन आगे बढ़ता है। मोह माया के जाल में फंसा इंसान भगवान को तलाशता है। संसार की चमक-दमक से निकल कर ही सच्चे मन से भगवान की पूजा करने से ही भगवान मिलते हैं और मनुष्य का कल्याण होता है। इस दौरान नरेश जैन, मुनील जैन, अंकुश जैन, राहुल जैन, अंकुर जैन, मोहित जैन, आकाश जैन, राजेश जैन, महेश जैन, प्रदीप जैन, जनेश्वर दयाल जैन, विशेष जैन, साहिल जैन, नितिन जैन, राकेश जैन, मनोज जैन आदि धर्मावलम्बी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें