दोघट। गांगनौली का प्रवीण राठी 30 अगस्त को टीकरी सूजती मार्ग हुई पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया था। प्रवीण के पिता सतवीर ने एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए जांच कराने की मांग की है। एनकाउंटर के विरोध में ग्राम प्रधान पति सतवीर समेत दो दर्जन मकानों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चस्पा कर दिए थे। इस पर पुलिस ने पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी थी। पुलिस की चेतावनी पर ग्रामीणों में रोष है। अधिकांश मकानों से पुलिस के भय के कारण लोगों ने पोस्टर उतार लिए है। कुछ लोग अभी भी अपनी बात पर अडिग है। ग्राम प्रधान के पति सतवीर राठी का कहना है कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ की है। उसके बेटे को खेत में कार्य करते हुए उठाकर उसकी टांग में गोली मारी है। इसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है।
एक पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
दोघट। पुलिस ने एक पेटी देशी शराब के पव्वों के साथ सूजती के इंद्रपाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। टीकरी चौकी प्रभारी ओमप्रकाश बधेल ने बताया कि पकड़े गए पव्वे यूपी मार्का देशी शराब के है।