फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर पेयजल टंकी से गांव में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
टयूबवैल को चलाता ऑपरेटर। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर आपरेटर ने 15 दिनों से रोक रखा था पूरे गांव का पानी
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होते ही विभागीय अफसरों ने ली सुध
बीडीओ व ग्राम सचिव गांव पहुंचे, ग्रामीणों से की बातचीत, जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रहतना गांव में पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों की आखिर प्रशासन से सुध ले ली है। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘मानदेय न मिलने पर आपरेटर ने रोका पूरे गांव का पानी’ का डीएम ने संज्ञान लिया है। उन्होंने बीडीओ सहित ग्राम प्रधान को फोन कर लताड़ लगाई। बीडीओ को गांव पहुंचकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने के निर्देश दिए। इसके बाद बीडीओ, सचिव गांव पहुंचे और पेयजल टंकी से गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रहतना गांव में पेयजल टंकी पर तैनात आपरेटर ब्रह्मपाल ने मानदेय न मिलने पर पूरे गांव का पानी रोक दिया था। इससे गांव मेें पेयजल संकट गहरा गया था। मजबूरन गांव की बहू व बेटियों को जंगल में स्थित ट्यूबवेलों से पानी लाना पड़ रहा था। अमर उजाला ने यह समस्या प्रमुखता से प्रकाशित की। डीएम राजकमल यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ राजीव शर्मा को लताड़ लगाते हुए तत्काल प्रभाव से पेयजल आपूर्ति को सुचारु कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बीडीओ राजीव शर्मा, ग्राम सचिव राकेश गांव पहुंचे और आपरेटर को लताड़ लगाई। ग्राम प्रधान से बातचीत कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई। गांव में पेयजल आपूर्ति शुरू होने पर राजकली, मोनिका, संगीता, ओमवती, सुदेश, पारुल, ममता, प्रदीप, जोशी तोमर, धर्मवीर, भरत सिंह आदि ने अमर उजाला का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें