फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद नवरात्र के व्रत और रमजान के रोजे एक साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। करीब 12 साल बाद चैत्र नवरात्र और रमजान एक साथ आया है। मंगलवार से जहां नवरात्र आरंभ हुए हैं, वहीं बुधवार से रमजान का महीना शुरू हो गया है। मंगलवार को नवरात्र का पहला व्रत रहा, जबकि बुधवार को रमजान का पहला रोजा रखा गया। पहला रोजा करीब 15 घंटे का रहा, बाकि सभी रोजों का समय करीब इतना ही रहेगा। बस दस से पंद्रह मिनट का अंतर आता है। अमूमन चैत्र नवरात्र के दिन घटते बढ़ते रहते हैं, लेकिन इस बार पूरे नौ के दिन के नवरात्र हैं।
विज्ञापन

व्रत और रोजों में स्वास्थ्य का भी रखे ख्याल
स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संबंधी विशेष निर्देश जारी किए हैं। बताया कि ब्रेड, चावल, आलू आदि में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा अधिक होती है, जिससे ये काफी देर में पचते हैं। इससे शरीर ज्यादा ऊर्जावान होता है। भोजन में मिर्च ज्यादा न डालें वरना अपच व जलन हो सकती है। रोजा इफ्तार के समय खजूर और फलों के साथ ही रोजे की इफ्तारी करें। रोजा इफ्तार करते समय किसी भी प्रकार के रसायन युक्त पेय पदार्थ जैसे कोल्ड ड्रिंक आदि सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें