फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने भी गाड़ियों से उतारी नीली बत्ती

Sat, 22 Apr 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मंत्रियों की गाड़ियों से लाल बत्ती उतारने के फरमान के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अब अफसरों की गाड़ियों से भी नीली बत्तियां उतारी जाने लगी हैं।
विज्ञापन


जिले में डीएम ह्दय शंकर तिवारी के अलावा अन्य अधिकारियों की गाड़ियों से नीली बत्ती उतारी गई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से ही इस बाबत आदेश मिले हैं। आदेश मिलते ही कलक्ट्रेट में डीएम ह्दय शंकर तिवारी की गाड़ी से उनके ड्राइवर ने नीली बत्ती उतार ली।
विज्ञापन


इसके अलावा यहां खड़ी एसडीएम की गाड़ी से भी नीली बत्ती उतारी गई। उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेणू धामा ने अपनी गाड़ी से लाल बत्ती उतार ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें