आज से न्यायालयों के विधिक व्यवसाय का कार्य नहीं करेंगे अधिवक्ता
रेवेन्यू बार एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मत्ति से लिया गया निर्णय
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी की बैठक में मंगलवार को ग्रामीण न्यायालय से धारा 125 सीआरपीसी के वाद जनपद बागपत वापस करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बाद में सर्व सम्मति से 7 से 9 अक्तूबर तक न्यायालयों में विधिक व्यवसाय नहीं करने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिला जज बागपत से मिलकर विरोध दर्ज कराएगा। जिला जज बागपत को ग्राम न्यायालय बड़ौत पर ग्राम न्यायालय नियमावली के अनुसार समस्त वादों को ट्रांसफर करने के लिए कहा जाएगा। अध्यक्षता धर्मवीर सिंह तोमर ने व संचालन महामंत्री सत्यपाल सिंह पंवार एडवोकेट ने किया। बैठक में मदनलाल तेजान, राजवीर सिंह, तेजवीर सिंह, कुलदीप सिंह, रविन्द्र राठी आदि शामिल रहे।
बैठक में संघ का चुनाव छह माह और बढ़ाने का निर्णय
बड़ौत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को सीएचसी पर संपन्न हुई, जिसमेें संघ के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बाद में सर्वसम्मत्ति से कोरोना महामारी को देखते हुए संघ का चुनाव छह माह बाद कराने व वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता ओमवीर सिंह ने व संचालन दिनेश कुमार ने किया। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा, संजीव यादव, अरविन्द, संजीव तोमर, अजय धामा, संजीव सागवान, लोकेश शर्मा, संजीव दांगी, जयेन्द्र, अशोक कुमार, प्रदीप कुमार, वरूण कुमार आदि शामिल रहे।