फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने घेरा एसपी ऑफिस, पुलिसकर्मियों से नोकझोंक

विज्ञापन
बागपत एसपी कार्यालयय पर धरना-प्रदर्शन अधिवक्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- बड़ौत में अधिवक्ता के साथ मारपीट और मुकदमें के मामले में हंगामा
विज्ञापन

- जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि इंसाफ नहीं तो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। बड़ौत के अधिवक्ता आकिब चौधरी के साथ मारपीट और मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले में जिला बार एसोसिएशन ने एसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया। पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। बार कौंसिल को प्रकरण से अवगत कराया गया है।
शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका के नेतृत्व में अधिवक्ता एसपी ऑफिस पहुंचे और प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बड़ौत के अधिवक्ता आकिब चौधरी के साथ पुलिस का व्यवहार बेहद खराब रहा है। मारपीट की गई, मुकदमा दर्ज किया और रुपये भी छीन लिए। बड़ौत के एक मामले में समझौता करा दिए जाने से पुलिस अधिवक्ता से नाराज थी। धरने पर बैठे अधिवक्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने युवा अधिवक्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया। अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका ने कहा कि इंसाफ नहीं मिला तो आंदोलन होगा। बार कौंसिल तक मामला जाएगा। प्रदेशभर में आंदोलन शुरू होगा। पुलिस को अपने रवैये में सुधार करना होगा। अधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा खत्म किया जाना चाहिए। मारपीट करने वो आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। महामंत्री रामपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, महेंद्र सिंह बंसल, ताहिर बेग, संदीप चौधरी, इफ्तखार हसन, अजीत सिंह, कपिल गेड़ा, विवेक कुमार, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, सुनील शर्मा, नरेंद्र मान, प्रवीण नाहरा, विकास मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी से वार्ता, अधिवक्ताओं ने दी चेतावनी
बागपत। एसपी ऑफिस में अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल की एएसपी मनीष मिश्रा से बातचीत हुई। अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, पूर्व अध्यक्ष जयवीर सिंह तोमर, पालिका चेयरमैन एडवोकेट राजूद्दीन, देवेंद्र आर्य एडवोकेट और महासचिव रामपाल शर्मा के प्रतिनिधिमंडल ने बातचीत की। अधिवक्ताओं ने चेताया कि अगर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। एएसपी ने कहा कि सीओ बड़ौत को जांच दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें