फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया
विज्ञापन

बड़ौत। रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर यूपी सरकार के विशेष सचिव और अपर मुख्य सचिव के उस पत्र के विरोध में प्रदर्शन किया, जिसमें अधिवक्ताओं को अराजक तत्व बताया गया है। अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें कहा है कि अधिवक्ताओं के प्रति कोई भी अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद पाल तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में अधिवक्ता तहसील परिसर मेें एकत्रित हुए और यूपी सरकार के विशेष सचिव और अपर मुख्य सचिव के पत्र के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि विशेष सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र में अधिवक्ताओं को अराजक तत्व बताया गया है। जिससे अधिवक्ताओं में रोष है। साथ ही अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा जारी किया गया पत्र न्याय के शासन व अधिवक्ता सम्मान पर कुठाराघात करता है। बताया कि यह पत्र न केवल एक तरफा है बल्कि संविधान द्वारा प्रदत्त सभी को न्याय के संरक्षण से वंचित करता है। बताया कि दोनों पत्र कानूनों के राज में बाधक हैं। इस मामले में अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाया और न्यायिक कार्य से विरत रहे। बताया कि जनता के अधिकारी अदालतों तक पहुंचाने का अधिकार है। जिसको संवैधानिक मान्यता प्राप्त है। अधिवक्ता इसमें महत्वपूर्ण कड़ी हैं। बताया कि अधिवक्ताओं को विश्वास में न लेकर अविलंब उपचारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अध्यक्ष आनंदपाल तोमर, सत्यपाल पंवार, वीरेंद्र शर्मा, रोहित तोमर, पूर्व अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर, विनेश तोमर, दीपक राठी, रामकुमार सिंह तोमर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें