तेज आंधी व तूफान से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था
बडौत/ बिनौली। शाम के समय जैसे ही तेज हवा आयी तो बडौत सहित बिनौली विधुत उपकेंद्र से जुड़े बिनौली, पिचोकरा, शेखपुरा, दादरी, दरकावदा, सिरसलगढ़, मुकीमपुरा, गलेहता आदि गांव की विधुत आपूर्ति गुल हो गयी। विधुत उपकेंद्र से जुड़े सभी गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से परेशान बिनौली के काफी ग्रामीण विधुत उपकेंद्र पर जमा है, विधुत कर्मी उन्हें बडौत से ब्रेक डाउन करने की बात कह रहे है। कुछ ग्रामीण बडौत के लिए भी रवाना हो गये। बाद में ग्रामीणों ने विरोध पहुंचकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई: