फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: आतंकी हमले के विरोध में अधिवक्ताओं ने हाईवे पर जाम लगाया

Sat, 26 Apr 2025 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
आतंकी हमले के विरोध में बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगाते अ​धिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
बड़ौत। कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। उन्होंने आंतकवाद के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

तहसील परिसर से जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इस दौरान करीब 15 मिनट तक हाईवे पर जाम लगाया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार अतुल कुमार रघुवंशी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों की आत्मा की शांति की कामना की।
इस मौके पर सतपाल मान, धर्मवीर तोमर, हरीश दांगी, सत्यपाल पंवार, आनंद तोमर, दिनेश शर्मा शामिल रहे। उधर, बृहस्पतिवार रात गुराना मार्ग पर युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला, जो मुख्य मार्ग से होते हुए पीएन शर्मा पार्क स्थित शहीद स्मारक पर समाप्त हुआ। इस दौरान प्रमोद शर्मा सभासद, अमित मिश्रा, देव शर्मा, विजय, आशु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें