फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम राजकमल यादव की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति की बैठक हुई। जिसमें गत वित्त वर्ष में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा और वर्ष 2021-22 में प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जिला युवा कल्याण अधिकारी और सचिव जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति अरुण तिवारी ने नेहरू युवा केंद्र के वर्षभर संचालित कार्यक्रमों एवं कोविड-19 के दौरान युवा मंडलों द्वारा किए कार्यों की जानकारी दी। बैठक में कैच द रेन अभियान पर भी चर्चा की गई। डीएम ने एनएसएस, एनसीसी, भारत स्काउट एवं गाइड, युवा कल्याण विभाग, खेल विभाग आदि को समन्वित रूप से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों के सदस्यों को राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर डीएम सम्मानित करेंगे। जिले में विकसित किए जा रहे खेल मैदानों के रखरखाव में युवा मंडलों की महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी जाएगी। इसके अतिरिक्त पंचायत चुनाव के संपन्न होने के बाद डीएम के निर्देशन में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले के आला अधिकारी युवाओं से उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। इस अवसर पर सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम अनुभव सिंह, लेखाकार आंचल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें